Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गिट्टी से भरे दो ओवरलोड ट्रक जब्त किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार ने टीम सहित कालू रोड तिराहे पर लूणकरणसर की ओर जा रहें दो ओवरलोड ट्रक जब्त किए। पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रकों को थाने में खड़ा करवा खनिज विभाग को सूचना दे दी गई है। आगामी कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की जाएगी।
विवादों में उलझे अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 8 युवकों को शांतिभंग में पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अलग अलग मामलों में पांच युवकों को तथा सेरूणा पुलिस ने अलग अलग मामलों में दो युवकों को व लूणकरणसर पुलिस ने एक युवक को पकड़कर शांति के पाबंद करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में हैड कांस्टेबल धमेंद्र ने बिग्गा निवासी नरसिंह को तथा एक अन्य मामले में कालूबास निवासी राकेश को शांतिभंग में पकड़ा। एसआई सुभाष ने जाखासर निवासी श्रवणराम को शांतिभंग में पाबंद किया। एसआई राजेंद्र ने कुंतासर निवासी विजयपाल व मदनलाल को विवाद करते हुए पकड़ कर शांति के लिए पाबंद करवाया। सेरूणा थाने में एएसआई पूर्णमल ने लिखमीसर निवासी मेघाराम को तथा एक अन्य मामले में दुलचासर निवासी गजानंद को शांतिभंग में पकड़ कर पाबंद किया। वहीं लूणकरणसर थाने के एसआई हरपाल ने रीड़ी निवासी भंवरनाथ को शांतिभंग में पकड़कर पाबंद किया।