August 7, 2026
0000000000

नि:शुल्क थाइराइड, शुगर व बीपी जांच के साथ फिजिशियन परामर्श शिविर आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2026। आज तुलसी मेडिकल एंव रिसर्च सेंटर अस्पताल में सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक नि:शुल्क थाइराइड, शुगर व बीपी जांच के साथ फिजिशियन परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में थाइराइड, शुगर व बीपी रोग विशेषज्ञ डॉ रामानंद सिद्ध की सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि आजकल भागदौड़ व स्ट्रेस से भरे जीवन में खान पान की गड़बड़ी से थायराइड, शुगर व बीपी के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन्हीं रोगीयों की सहायता के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे लोग अपनी बीमारी के प्रति जागरूक होकर अपनी नि:शुल्क जांच करवा सके। गांधी ने बताया कि रोगी अपनी पुरानी दवा जो चल रही है उनकी पर्चियां भी अवश्य साथ लावें।
ग्रामीण फॉलोअप शिविर कल्याणसर और राजेडू में होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत गुरुवार को जिले भर में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि गुरुवार को बीकानेर के बच्छासर और नालबड़ी, लूणकरणसर के खियेरा और खोखराणा, श्रीडूंगरगढ़ के कल्याणसर और राजेडू, कोलायत/ हदां के खाखूसर, बज्जू के गजेवाला, पूगल के अमरपुरा, छत्तरगढ़ के सत्तासर , खाजूवाला के 3 पीडब्लूएम और नोखा के जैसलसर, ढिंगसरी एवं कुचौर अगुणी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।