August 6, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2026। उपखंड मुख्यालय के निकट ट्रोमा सेंटर निर्माण व फोरलेन की मांग को लेकर प्रदर्शन के आह्वान पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिए है।
प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक राजस्व कार्मिकों की तैनाती की है। एसएचओ शेरूणा इमीचंद व कालू एसएचओ भी पुलिस बल के साथ मौजूद है। प्रदर्शन के निकट व्रज वाहन तैनात कर दिए गए है व हाइवे किनारे पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन ने वार्ता के लिए प्रतिनिधि मंडल को बुलाया परंतु प्रदर्शनकारियों की ओर से युवा नेता हरिराम बाना ने जनता के बीच ही वार्ता किए जाने की घोषणा की, इस पर अधिकारी वार्ता करने आंदोलन की जाजम पर बैठे। वार्ता में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा और सीआई कश्यपसिंह वार्ता के लिए धरनार्थियों के बीच पहुंचे है। वार्ता में हरिराम बाना, भगवाननाथ सिद्ध, श्याम सुंदर आर्य, विमल भाटी, सोहनलाल महिया, अशोक शर्मा, नीरू चौधरी सहित सभी धरनार्थी शामिल हुए है। वार्ता में अधिकारियों ने शांति बनाए रखने व प्रदर्शन कारियों की मांगे उच्च प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही है। वहीं वार्ता जारी है।