Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
IMG-20260801-WA0329
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के निवासी एवं जयपुर-गंगटोक प्रवासी संतोष कुमार पारख को संस्कृति युवा संस्थान द्वारा हॉस्पिलिटी क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए जयपुर में आयोजित एक समारोह में राजस्थान गौरव सम्मान मिलने के उपलक्ष्य में ओसवाल पंचायत द्वारा रविवार को पारख का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। ओसवाल पंचायत के मंत्री कांतिकुमार पुगलिया ने बताया कि शाम 6 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पारख का सामूहिक रूप से अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजबंधुओं एवं राजनैतिक पदाधिकारियों को आंमत्रित किया गया है। वहीं दूसरी और पारख को यह सम्मान मिलने पर राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी बधाई दी है। दिलावर ने बधाई संदेश देते हुए इस उपलब्धि को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर समाज व प्रदेश का मान बढ़ाने की बात कही है। पारख के अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों में उनके मित्र जुगल किशोर तावणियां सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता जुटे हुए है एवं ओसपाल पंचायत के कार्यकर्ता भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री ने दी पारख को बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुरूस्कार से पहले जयपुर में पारख ने की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शिष्टाचार भेंट।