Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-01 at 08.31.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2026। अगस्त माह के पहले दिन पहली खबर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर शिंकजा कसने की कार्रवाई की आई है।
सेरूणा थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम हाइवे पर अवैध शराब के साथ एक स्कॉर्पियो जब्त की और दो आरोपियों को अरेस्ट कर हवालात में पहुंचाया। थानाधिकारी इमीचंद के निर्देशन में एएसआई गोकुलचंद की टीम ने सेरूणा के निकट हाइवे पर गश्त के दौरान एक स्कॉर्पियो को रोका और स्कॉर्पियो में 8 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो जब्त कर ली व दो आरोपी 30 वर्षीय वीर विक्रम सिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत निवासी झंझेउ तथा 25 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत निवासी झंझेउ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कार्रवाई में एएसआई गोकुलचंद सहित कांस्टेबल मुकेश, सेवानंद व ड्राइवर राजवीर की विशेष भूमिका रही वहीं मामले की जांच थानाधिकारी इमीचंद करेंगे।