Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2026। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में स्कूलों में प्रवेशोत्सव संपन्न होने के साथ शिक्षण व्यवस्था व अनुशासन पटरी पर आ गया है। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव धनेरू में ब्रजलाना जोहड़ राउप्रावि में सभी बच्चों को टाई, बेल्ट व बैच दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राउमावि के प्राचार्य संदीप दयाल ने विद्यालयों में दिए गए दान का देशहित में किया दान बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्था प्रधान सुभाष मूंड ने बच्चों को टाई, बेल्ट व बैच दिए। मूंड ने कहा कि इससे विद्यालय में अनुशासन व बच्चों में आत्मविश्वास का माहौल बनेगा जो वर्षभर विद्यालय संचालन को सुचारू बनाने में सहायक साबित होगा। मूंड ने दानदाताओं का आभार जताया व विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।
वहीं दानदाताओं ने 25 जोड़ी टेबल व स्टूलें स्कूल को दान दी। स्कूल प्रबंधन ने दानदाताओं का सम्मान किया। इस दौरान दानदाता भाजपा नेता आईदान पारीक, मदनलाल सुनार, महेश कुमार शर्मा गुसांईसर, मांगीलाल स्वामी श्रीडूंगरगढ़, जैसनाथ सिद्ध, श्रवणराम, कुंभाराम, श्रवणराम ड्राइवर, हुकमाराम, लक्ष्मणराम रेवाड़, अमराराम, नन्दराम, कोजनाथ सिद्ध, चुनाराम, जितेंद्र मीणा, रामेश्वर मौजूद रहें। वहीं गांव के अर्जुनराम, कालूराम, जैसनाथ, अमराराम, सुराम, लछमन, कुंभाराम, चंद्राराम, रामेश्वर पुत्र लिखमाराम सहित विद्यालय स्टॉफ के ताराचंद, चांद कंवर, शर्मिला सहित अनेक ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहते है। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका मैना कुमारी ने किया।