August 1, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के लगभग 163 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण एवं स्वीकृत 20 विकास कार्यों का लोकार्पण अब 2 अगस्त कर बजाय 1 अगस्त को ही बीकानेर सांसद एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत करेंगे। विधायक सेवा केंद्र से जारी विज्ञप्ति अनुसार अब सांसद व केंद्रीय मंत्री कल शनिवार को ही क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे व दोपहर 2:00 बजे पूनरासर में बाबा के धोक लगा कर कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। दोपहर 3:30 बजे डेलवा, शाम 5:00 बजे श्रीडूंगरगढ़ शहर, शाम 6:30 बजे सोनियासर शिवदान सिंह, शाम 7:30 बजे उपनी तथा रात्रि 8:30 बजे बेनीसर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रेलवे तथा अन्य विभागों से संबंधित सड़क निर्माण, जीएसएस, पावर ट्रांसफार्मर, उप स्वास्थ्य केन्द्र, पीएचसी, रेलवे ओवरब्रिज , अण्डर ब्रिज सहित विभिन्न आधारभूत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।