Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2026। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 1 और 2 अगस्त को बीकानेर जिले के दौरे पर रहेंगे।
मेघवाल 1 अगस्त को प्रातः 4.05 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। प्रातः 9.30 बजे से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
वहीं केंद्रीय मंत्री मेघवाल 2 अगस्त को सुबह 10.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ में आर.ओ.बी. एण्ड आर.यू.बी. का शिलान्यास व जी.एस.एस. का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे सोनियासर शिवदानसिंह में पी.एस.सी. का लोकार्पण, दोपहर 2.30 बजे ऊपनी में जी.एस.एस. लिखमीसर उत्तरादा सड़क नवीनीकरण, ऊपनी से पुन्दलसर सड़क व अटल प्रगति पथ बाना के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। मेघवाल शाम 4 बजे बेनीसर में जी.एस.एस. हेमासर फांटा, नया सब स्टेशन व बेनीसर से दुलचासर सड़क का लोकार्पण, सायं 5.30 बजे डेलवा में जी.एस.एस., उप स्वास्थ्य केन्द्र, ट्यूबवैल, डेलवा-गुंसाईसर व गुंसाईसर बड़ा से थेह सड़क नवीनीकरण निर्माण, उप स्वास्थ्य केन्द्र धोलिया, लाधड़िया के लोकार्पण तथा सायं 7.30 बजे पुनरासर में पुनरासर से मणकरासर तक सड़क नवीनीकरण व राजपुरा-पुनरासर-सेरूणा-सावंतसर-राजेड़ू एकल लेन से दोहरी लेन सड़क के निर्माण व शिलान्यास के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे इसी दिन रात्रि 10.30 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।