Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2026। महिलाओं के लिए महिलाओं के द्वारा आयोजित होने वाला श्रावण मेला माहेश्वरी महिला समिति की अनूठी पहल है। समिति के इस प्रयास से घरों में हस्त निर्मित उत्पादों का कार्य करने वाली महिला उद्यमियों के लिए बाजार उपलब्ध करवाने की दिशा में सार्थक प्रयास होगा, जिससे महिला वर्ग के लिए आर्थिक स्वावलंबन के अवसर मिल सकेंगे। ये बात प्रसिद्ध उद्योगपति व क्षेत्र के भामाशाह लक्ष्मीनारायण सोमाणी ने श्रावण मेले का बैनर विमोचन करते हुए कही। सोमाणी ने समिति को उत्साह के साथ मेला आयोजन करवाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर बजरंगलाल सोमाणी मौजूद रहें व क्षेत्र की महिला उद्यमियों के लिए इसे एक नया अवसर बताया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों ने तैयारी संबंधी चर्चा करते हुए कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा बनाई गई।
समिति अध्यक्ष कौशल्या झंवर ने दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आड़सर बास में माहेश्वरी सेवा सदन में 13 व 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक श्रावण मेला का आयोजन होगा। मेले में महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों, स्वादिष्ट व्यंजनों, घरेलू सजावट की वस्तुओं सहित अनेक आकर्षक स्टालें लगाई जाएगी। इस दौरान बैठक व बैनर विमोचन कार्यक्रम में समिति की वरिष्ठ सदस्य शांतिदेवी लखोटिया, पूनम दरक, कंचन तापड़िया, धनपति झंवर, कान्ता झंवर, किरण सोमानी, कृष्णा पेड़ीवाल, मंजू पेड़ीवाल, प्रीति सोमानी, शारदा राठी, सुषमा करनानी, लता झंवर, श्यामा करनानी शामिल रही। समिति सदस्य सरला सोमाणी अपने घर पर आयोजित इस बैठक में सभी का आभार जताया।
सर्व समाज के लिए होगा श्रावण मेला आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति द्वारा आयोजित श्रावण मेला सर्व समाज की महिलाओं के लिए होगा। जिसमें किसी समाज की महिलाएं व युवतियां स्टॉल लगा सकेगी व प्रतियोगिता में भाग ले सकेगी। समिति मंत्री रेखा मूंधड़ा ने बताया कि श्रावण मेले में 13 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें महिलाएं व युवतियां भाग ले सकेगी। वहीं 14 अगस्त की शाम 4 बजे से फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन का आयोजन होगा। जिसमें 7 साल के बच्चे भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने का कोई शुल्क नहीं है व विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ललिता सोमाणी से 80945 82256 पर संपर्क कर सकते है। मेले में स्टॉल बुकिंग का 500 रूपए शुल्क होगा और इसके लिए समिति सदस्य भारती डागा से 86197 81546 संपर्क किया जा सकता है।