Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2026। बुधवार शाम को JET 2026 परीक्षा का परिणाम आया और इस परिणाम में भारती निकेतन स्कूल के कृषि संकाय के 7 विद्यार्थियों का चयन हो गया है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इन सभी विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के बाद संस्थान में मात्र 3 महीने के क्रेश कोर्स में प्रवेश लिया। इसी कोर्स के ये 7 कृषि विद्यार्थी JET में सलेक्ट हुए है। इनमें कविता पुत्री रामनिवास गोदारा निवासी गिरवरसर, श्रीभगवान पुत्र पूर्णाराम पूनियां निवासी कितासर, धर्मपाल पुत्र लिच्छुराम सैन निवासी इन्दपालसर गुसाईंसर, अनीता पुत्री रामलाल लिखाला निवासी समंदसर, मोनू पुत्र जीवराज निवासी श्रीडूंगरगढ़, विकास पुत्र पेमाराम निवासी धीरदेसर, रामप्रकाश पुत्र भागीरथ डेलू निवासी डेलवा ने सलेक्शन हासिल किया है। प्रबंधन ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि जेट में सलेक्शन के लिए संस्था द्वारा कृषि विशेषज्ञों की देखरेख में विद्यार्थियों को श्रेष्ठ तैयारी करवाई जा रही है। वहीं जिले की सबसे आधुनिक व शानदार प्रयोगशाला भी संस्थान में है, जिसमें विद्यार्थी पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल तैयारी भी करते है।

रामप्रकाश
श्रीभगवान
कविता
विकास
धर्मपाल
अनीता
मोनू