Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। किसानों के लिए खास खबर कृषि विभाग से आई है। खरीफ की फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की प्रक्रिया अभी जारी है। क्षेत्र के किसान 31 जुलाई तक खरीफ-2026 की फसलों का बीमा करवा सकेंगे।
सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) रघुवरदयाल सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के लिए इस बार ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी को अधिसूचित किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ और रबी, दोनों फसल मौसमों के लिए फसलों का बीमा किया जाता है। उन्होंने बताया कि खरीफ-2026 के लिए क्षेत्र में अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। सभी बैंकर्स की ओर से ऋणी कृषकों का फसल बीमा 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कर दिया जाएगा। गैर-ऋणी कृषक भी अपनी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक निकटतम ई-मित्र, बैंक या संबंधित बीमा कंपनी के माध्यम से करवा सकते हैं। सुथार ने सभी किसानों से अंतिम तिथि (31 जुलाई) का इंतजार किए बिना समय पर अपनी खरीफ फसलों का बीमा करवाकर योजना का लाभ उठाने और संभावित वित्तीय जोखिमों से सुरक्षित रहने की अपील की है।
जिले में ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी को अधिसूचित किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमन स्वामी उदरासर ने केंद्रीय मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल को मेल कर व पत्र लिखकर जिले में बीमा कंपनी की नियुक्ति के लिए आग्रह किया था। स्वामी ने बताया कि नई फसल बीमा कंपनी नियुक्त करवाने व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सुचारू रूप से लागू करवाने के लिए पत्र दिया गया। वहीं कंपनी की नियुक्ति के बाद स्वामी ने किसान हित में तुरंत संज्ञान लेकर कार्य करने पर सांसद का आभार जताया।