Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। शानदार चमक, भव्य रोशनी, उल्लास व उमंग के रंगों के साथ सेसोमूं स्कूल के विशाल मैदान में भव्य द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2026 का आयोजन होगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित इस महोत्सव के लिए डांडिया प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। माँ की भक्ति में डांडिया गीतों पर डांडिया ग्रुप्स की धमाकेदार प्रस्तुतियां होगी। आयोजन को रौचक बनाने के लिए प्रतिभागियों में से दो दर्जन को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। ध्यान रहें प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही होगा और सिंगल पुरूष को एंट्री नहीं दी जाएगी। पूरी सुरक्षा के बीच पारिवारिक समारोह होगा, जिसमें मिनी गुजरात की झलक डांडिया प्रेमियों को मिलेगी। महोत्सव में प्रवेश शाम 6 बजे शुरू होगा व 8 बजे तक ही दिया जाएगा, 8 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
अधिकृत केंद्र से ही लेवें पास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सबसे बड़े और भव्य सांस्कृतिक आयोजन “द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2026” में शामिल होने के लिए डांडिया प्रेमी अपना पास अधिकृत केंद्र से ही प्राप्त करें। पास पर एंट्री की सभी शर्तों का उल्लेख किया गया है। पास की डिमांड अत्यधिक होने के कारण किसी ठगी का शिकार होने से बचने के लिए आप अपना पास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय (टीएम प्लाजा घास मंडी), संस्कार इनोवेटिव स्कूल आडसर बास, मुख्य बाजार में रूपेश गारमेंट के सामने स्थित केआरडी पॉंइट में लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी व जय अम्बे ड्रेसेज, सिंधी कटला भगवानदास नोतनदास दुकान पर रवि रिझवानी, गौरवपथ रोड पर जिओ मार्ट व अनु बेग हाऊस, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गायत्री एल्युमिनियम, बिग्गाबास गणेश मंदिर के पास सृजन क्लासेज, रानी बाजार में तन्नू श्री मार्ट (चंदा पीसीओ) सहित करुणा व शीतल स्वामी, सिंधी कॉलोनी में मेनका गुरनाणी से प्राप्त कर सकते है। डांडिया प्रेमी ध्यान देवें पास आज शाम तीन बजे तक ही इन तय स्थानों पर मिलेंगे।
ये है आयोजन में सहयोगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स प्रबंधक व आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि इस रंगारंग सांस्कृतिक महोत्सव में भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल जोशी, नगरपालिका के वाइस चेयरमैन विनोद गिरी गुंसाई, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, समाजसेवी बृजलाल तावणियां व समाजसेवी हरिओम तावणियां श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सहयोगी बने है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईबेस साउंड, शानदार रोशनी के बीच होगा विशाल आयोजन, गुजरात के गरबा पांडाल की थीम पर हो रही भव्य सजावट।