Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। मंगलवार को पुलिस ने अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद करने और गुस्से में अपना आपा खो देने वाले तीन युवकों को हवालात में बंद किया। आगबबूला हुए युवक मरने मारने की धमकियां देने लगे तो पुलिस ने उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया और इन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया है।
एएसआई राजकुमार मंलगवार शाम को एक झगड़े की सूचना मिलने पर गश्ती दल के साथ बिग्गाबास में मौके पर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो रखें थे। यहां पुलिस ने अपने ही परिवार के साथ झगड़ा करने व पुलिस द्वारा समझाईश करने पर मरने मारने की धमकियां देने पर आरोपी 22 वर्षीय देवेंद्र निवासी लाडनूं हाल निवासी बिग्गाबास को गिरफ्तार कर लिया।
एक दूसरे मामले में एएसआई राजकुमार, हैड कांस्टेबल लेखराम सहित पुलिस टीम दशहरा मैदान पहुंची और देखा यहां गली में झगड़ा हो रहा था। एक युवक अपने ही माँ बाप व भाई को अश्लील गालियां देते हुए, मरने मारने पर उतारू हो गया। पुलिस ने आरोपी से समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो आरोपी युवक 35 वर्षीय महेंद्र को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने आज सुबह उसे कोर्ट में पेश कर शांति के पाबंद करवाया।
तीसरे मामले में एएसआई सुरेश कुमार ने एक परिवाद की जांच में थाना परिसर में परिवादी मनोज को ऐलानियां धमकियां देते हुए आरोपी 21 वर्षीय तोलाराम निवासी धनेरू आगबबूला हो गया। पुलिस ने समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी नहीं माना तो पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
चाची पर पेट्रोल छिड़कने वाले आरोपी को भेजा जेल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में 24 जुलाई को अपनी चाची गुड्डीदेवी पर पारिवारिक रंजिश में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का आरोपी जेठूता 22 वर्षीय मनीष वाल्मीकि को पुलिस ने एक दिन की रिमांड के बाद बुधवार को पुन: कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई रतनलाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।