July 31, 2026
008-vinod-giri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। क्षेत्र में लगातार ट्रोमा निर्माण की मांग तेज हो रही है वहीं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अनेक छोटे छोट प्रयास किए जा रहे है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा टोल प्लाजा टीम को बेसहारा गौवंश के रेडियम पट्टियां बांधने के निर्देश दिए गए। बुधवार को लखासर टोल प्लाजा के इमरजेंसी स्टाफ ने लखासर से श्रीडूंगरगढ़ के बीच गश्त करते हुए दो दर्जन से अधिक गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां बांधी गई है। टीम के उम्मेदसिंह तंवर ने बताया कि आगामी दिनों में बरसात के मौसम को देखते हुए वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बेसहारा गौवंश को रेडियम पट्टियां बांधी गई है। इस दौरान स्टाफ के राजेश कुमार, देवकरण सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहें।