






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2026। ब्लॉक स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने की, शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। शर्मा ने संपर्क पोर्टल की समस्याओं पर भी ध्यान देने व त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों के समाधान की समीक्षा की गई। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी, पीएचईडी एईएन कैलाश वर्मा, रतनलाल शर्मा, कन्हैयालाल सारस्वत, आशाराम गोदारा, भूपेंद्रसिंह, प्रमोद भोमरिया, अभिषेक, किरण जोशी, अब्दुल माजीद, डॉ खुशबू, सहित सभी विभागों के ब्लॉक अधिकारी मौजूद रहें।





