July 26, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2026। विवाह के 22 साल बाद पत्नी व चार बच्चों को घर से निकालकर पति ने दूसरा विवाह कर लिया। इससे परेशान पत्नी ने सेरूणा थाने पहुंचकर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
कृष्णा देवी ने पुलिस को बताया कि गांव गोपालसर निवासी उसके पति राजेंद्र बावरी ने बिना उससे तलाक लिए उदासर निवासी मुस्करा देवी से विवाह कर लिया। पति ने उसके तीन बेटे व एक बेटी घर सहित उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सौंप दी है।