






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2026। 19 जुलाई 2026 को हाइवे पर बस व बोलेरो टक्कर में चालक सहित दो बालिकाओं ने अपने प्राण गवां दिए। पीड़ित परिवार में मृतकों की यादें ही शेष रह गई है। परिवार गमजदा है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं कर रहा है।
नापासर थाना क्षेत्र के गांव गुसाईंसर निवासी पूनमंचद पुत्र फुसाराम ब्राह्मण ने पुलिस को बताया कि उसके भाई पुरूषोत्तम पुत्र भंवरलाल ब्राह्मण का परिवार 19 जुलाई 2026 को तोलियासर भैरूं जी मंदिर में धोक लगाकर गांव की ओर लौट रहें थे। शाम करीब 4 बजे हाइवे पर स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय के पास अपनी साइड में चल रही बोलेरो को बीकानेर की ओर से आ रही करणी महाराजा बस के चालक ने लापरवाही व गफलत में चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो सवार चालक दानाराम, मेघा पुत्री पुरूषोत्तम, शिवांगी पुत्री विकास की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में पुरूषोत्तम की पत्नी अमिता, पुत्र विकास, पुत्री प्रतीक्षा, विकास की पत्नी आईना व पुत्री निधि घायल हो गए। जो पीबीएम में जैर ईलाज है। परिवादी ने साईड में चल रही बोलेरो को लापरवाही से टक्कर मारने के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्रसिंह को दी है।

