July 21, 2026
WhatsApp Image 2026-07-19 at 17.53.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2026। क्षेत्र के माहेश्वरी समाज के लिए एक बड़ी खबर जिले से आई है। रविवार को बीकानेर में गुरूकुल बीएल मोहता के परिसर में जिला माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र (2026-2029) के लिए चुनाव संपन्न हुए और श्रीडूंगरगढ़ के संजय करनाणी निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए।
चुनाव की प्रक्रिया केंद्रीय पर्यवेक्षक सीताराम राठी, बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के ललित झंवर, चुनाव सहयोगी अंकित तोसनीवाल, चुनाव सहयोगी रमेश हुरकट ने चुनाव अधिकारी चुनाव संयोजक व चुनाव अधिकारी सीए श्यामसुदंर मूंधड़ा के निर्देशन में संपन्न करवाई गई। अध्यक्ष पद के लिए करनाणी के प्रस्तावक श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व सभा अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक रहें व अनुमोदन अनिल सोनी बीकानेर ने किया। चुनाव अधिकारी ने संजय करनाणी के नाम के निर्विरोध चुनाव की घोषणा करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया। करनाणी की नियुक्ति के बाद जिले भर से समाज के मौजिज लोगों ने उन्हें बधाई दी व श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी समाज में खुशी का माहौल छा गया। करनाणी का बिग्गा बास के महेश भवन पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका अभिंनदन किया। इस दौरान रामचंद्र राठी, सभा के स्थानीय अध्यक्ष नारायण कलानी, उपाध्यक्ष सोहनलाल बिहाणी, देवकिशन लखोटिया, श्रीनिवास सोमाणी, रामावतार करनाणी, अशोक करनाणी, श्रीजी झंवर, गौरीशंकर करनाणी, जीतु शेखावत, दीपक माली, मुकेश प्रजापत सहित कड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर समाज के लोगों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में चुनाव अधिकारी ने सौंपा निर्वाचन पत्र।