July 17, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बरसात कम होने की चेतावनी अब स्पष्ट नजर आने लगी है। इससे किसान वर्ग में मायूस हो गया है। नुकसान की काली छाया खेतों पर मंडरा गई है और कोढ़ में खाज का काम कातरा व बिजली ट्रिपिंग पूरी कर रहा है। पूरे एक माह से अच्छी बरसात नहीं हुई है और क्षेत्र के सभी किसान परिवार बरसात के लिए अपने देवताओं को मनाने लगे है। खेतों में नमी समाप्त हो गई है और बारानी फसलों का हाल तो बेहाल हो गया है। तेज धूप और गर्मी ने सिंचित फसलों को भी झुलसा दिया है। किसानों ने बताया कि ग्वार, बाजरा व मूंगफली में तुरंत बरसात की जरूरत है वहीं मूंग व मोठ तो नुकसान की मार ही झेल रहें है। किसान पूरी बिजली ही नहीं, बिजली के घंटे बढ़ाने की मांग उठा रहें है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के उत्तरादी पूर्वी रोही के गांवो में कातरा की समस्या भी किसानों को डरा रही है।
बिना ट्रिपिंग पूरी बिजली देने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने बताया कि गर्मी और तेज धूप बैरी बन गई है। इससे अब फसलें जलने की कगार पर है। सिचिंत किसान मौसम की मार के बीच बिना ट्रिपिंग की पूरी बिजली देने की मांग के साथ बिजली के घंटे 6 से बढ़ाकर 8 करने की मांग उठा रहें है। गांव बिग्गा के किसान बुधाराम जाखड़ ने कहा कि बरसात नहीं होने पर सरकार किसानों को बिना ट्रिपिंग के 6 की बजाय 8 घंटे बिजली दें तो राहत मिले। बाडेला रोही के किसान उमनाथ जाखड़ ने बताया कि गुरूवार को 1 घंटे में 8 बार ट्रिपिंग आई। किसान लगातार पूरी बिजली नहीं मिलने से परेशान हो रहें है। बाना रोही के किसान चैनाराम बाना, बाडेला रोही के किसान गिरधारी ज्याणी व केऊ रोही के महावीरसिंह ने बताया कि बरसात नहीं होने और बिजली पूरी नहीं मिलने से भारी नुकसान की आशंकाए मंडराने लगी है। सोनियासर मीठिया के सरपंच व किसान नदंकिशोर बिहानी ने किसानों को बिजली के घंटे बढ़ाए जाने की मांग करते हुए कहा कि बरसात नहीं होने से उपज कमजोर रहेगी परंतु बिजली नहीं मिली तो फसलों का पूरा ही नुकसान हो जाएगा।
कातरा बन रहा समस्या, कई खेतों में कर दिया नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्तरी पूर्वी रोही के गांव तोलियासर, ठुकरियासर, जालबसर, लाधड़िया व बीरमसर की रोही में कातरा भी समस्या बन गया है। वहीं सोनियासर मीठिया के आस पास भी कातरा नजर आने लगा है। गांव ठुकरियासर की रोही में कातरा की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यहां के किसान बड़ी कठिन परिस्थितियों से जूझ रहें है। बरसात नहीं होना व कातरा हो जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की चिंता उन्हें सता रही है। ठुकरियासर के किसान गंगाराम गांधी, हेतराम सारण ने बताया कि कातरा ने कई खेतों में बहुत अधिक नुकसान कर दिया है। तोलियासर की रोही के किसान प्रभुसिंह ने बताया कि कमजोर मानसून और कातरा ने किसानों को नुकसान पहुंचा दिया है।
बारानी किसान कर रहें बरसात की अरदास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कमजोर मानसून ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। किसान अब सुबह शाम अपने देवताओं से बरसात होने की गुहार लगा रहें है। उदरासर की रोही के बारानी किसान दुलदास स्वामी ने बताया कि 17 जून के बाद से बरसात नहीं हुई और आज 17 जुलाई हो गई है। अधिकांश बारानी खेतों में बिना बरसात के नुकसान हो गया है। किसान राजूराम जाखड़ ने किसानों के हालात विकट होने की बात कही। जाखड़ ने कहा कि अब राम बरसात करें तो किसानों की चिंता कम हो। गांव लाधड़िया के किसान श्रवणकुमार नाई ने बताया कि बरसात के अभाव में फसलें झूलस रही है। बीरमसर के किसान कुंभाराम नाई ने कहा कि बिजान के बाद से ही बरसात नहीं हुई और फसलें दम तोड़ रही हे। गांव जालबसर के किसान महावीरसिंह ने बताया कि मौसम का बदलाव है या प्रकृति का प्रकोप है, जो जुलाई में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान है और फसलें झूलस गई है। बारानी किसान भंवरलाल जोशी ने बताया कि बरसात नहीं होने से किसान वर्ग में मायूसी है और कातरा भी समस्या बन रहा है। बाना रोही के बारानी किसान भंवरनाथ व रामनारायण बाना ने बताया कि मानसून सुखा जा रहा है और किसानों की चिंताए बढ़ गई है। सोनियासर मीठिया व आस पास के गांवो की रोही के किसान मोहनराम, किसनाराम, तुलछाराम, रामेश्वर, पुरखाराम, उमाराम, कुंभाराम, मोहनराम, हीराराम, पिथूसिंह, रामप्रताप मूंड ने टाइम्स को बरसात नहीं होने से हो रहें नुकसान के बारे में जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बारानी में बरसात की अरदास कर रहें किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा रोही में सिचिंत मूंगफली की फसल झूलस रही गर्मी से, कम बिजली बनी समस्या।