July 15, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2026। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उपखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय सत्याग्रह किया। कांग्रेस के नेताओं ने राज्य सरकार से शीघ्र पंचायत चुनाव करवाने व समय पर चुनाव नहीं करवाने पर आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। संगठन सदस्यों ने सुबह 10 बजे से उपखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया व करीब चार घंटे के सत्याग्रह के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने कहा कि सत्तादल के स्थानीय नेता हठधर्मिता को छोड़कर आमजन के हित में ट्रोमा सेंटर का निर्माण करवाए। बाना ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जनता पेयजल के लिए परेशान है सरकार समस्या का निस्तारण करवाकर राहत देवें। वहीं बाना ने बताया कि ज्ञापन में इन मांगों के साथ जर्जर घोषित राजकीय विद्यालयों के नए भवनों के लिए बजट स्वीकृत करने, उपजिला अस्पताल परिसर में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से निजात दिलाने, किसानों को समय पर यूरिया व डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराने तथा सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद शीघ्र भरने की मांग की गई है।
संगठन की प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मिकी भी सत्याग्रह में शामिल हुई। रीना ने कांग्रेसी नेताओं के बलिदान को याद करते हुए चुनाव नहीं करवाने को सरकार की विफलता बताते हुए चुनाव करवाने की मांग की। कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने समय पर चुनाव करवाने व किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध करवाने की बात कही।
सत्याग्रह में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद बाग, प्रदेश महासचिव एवं संभाग प्रभारी विमल भाटी, राधेश्याम सिद्ध, भगवाननाथ सिद्ध, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष श्रीकिशन गोदारा, शिवराज गोदारा, बाबूलाल गोदारा, रमेश प्रजापत, रजनीश सेनी, रेखाराम कालवा, संतोष गोदारा, ओमप्रकाश भादू, प्रकाश दुसाद, मूलचंद स्वामी, हाजी मोहम्मद सिसोदिया, लतीफ खान, राजेश जानू, धर्मपाल बांगड़वा, गन्नी खान, निर्मल सेन, बीरबल साईं, जगराम बाना, दिनेश पिलानियां, राजेंदर जांगू, लालचन्द कड़वासरा, नौरंगलाल नायक, पदमनाथ सिद्ध, धर्मपाल बांगड़वा, बुधाराम मेघवाल, तोलाराम जाखड़, दौलतराम जाखड़, सुखराम सहू, बीरबल साईं, ओमप्रकाश जाखड़, भंवरलाल मेघवाल, ओमप्रकाश डोगीवाल, सहीराम नायक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र से लोग शामिल हुए।