






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2026। कस्बे में हाइवे किनारे स्थित रूपादेवी मोहता राउमावि और वार्ड 17 के आम रास्ते में गंदे पानी के भराव से आमजन बुरी तरह से परेशान है। मोहल्लेवासियों ने गत 15 जुन को राजस्थान सरकार के मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई में भी इस समस्या से स्थाई निजात दिलवाने की मांग की थी। वार्डवासियों ने बताया कि यहां रहने वालों का घरों से निकलना मुश्किल है व आवागमन के लिए भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं के लिए इस गली से गुजरना दुभर हो गया है। मोहल्लेवासियों ने पालिका के प्रति खासी नाराजगी जताते हुए प्रशासन से इस गली में नालियों सहित सड़क का निर्माण करवाने की मांग की। मोहल्ले के आबिद छिंपा, रामदयाल, मुलाराम सिंधी, श्रीराम माली, प्रतापसिंह, विकास शर्मा, सुरेश कुमार, सुनील मोट, मनोज सुनार, केसराराम, मुमताज दिंपा, अबरार खान, राहुल क्यामखानी, महबूब छिंपा ने समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की।









