July 11, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2026। ग्राम सेवा शिविर में शनिवार को बिग्गाबास रामसरा के शिविर में 40 पट्टे जारी किए गए है। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।
शेराराम सुरजाराम, ज्यानी देवी स्वामी, शेराराम जैसाराम, अन्नाराम, रामचंद्र, सोहनलाल, अमरचंद, मांगीलाल, महावीर सहित 40 पट्टे जारी किए गए है। ये किसी भी शिविर में बनने वाले पट्टों में सर्वाधिक है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि पट्टा बनाने के लिए सरकार ने इस बार पट्टों, नियमन और भूमि संबंधी मामलों में बड़ी राहत दी है। भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क में छूट के साथ नामांतरण, उप-विभाजन, पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन और फ्री-होल्ड जैसे मामलों में प्रक्रियाओं को सरल बनाया है। इसके साथ ही मौका निरीक्षण की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। जबकि आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि को भी 15 दिन से घटाकर 7 दिन कर दी गई है।
वहीं मौके पर जगदीश व हड़मान के बीच सहमति से खाता विभाजन करवाया गया। गांव बिग्गा के निवासी व भूमि बिग्गाबास रामसरा के किसान बंशीलाल व कुंभाराम बावरी का खाता विभाजन कर राहत दी गई। गर्भवती महिलाओं को पोषण कीट देकर गोद भराई की गई व नन्हें मुन्नों का अन्नप्राशन संस्कार भी उपखंड अधिकारी के हाथों संपन्न करवाया गया। मंगला पशु बीमा योजना में 20 पशुपालकों को पॉलिसी दी गई है। इस मौके पर तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, पटवारी सुनीता कुमारी, ग्राम विकास अधिकारी सुभाष बुरड़क सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।