






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2026। तबादला एक्सप्रेस तीन में पढ़े कि राजस्व विभाग में एक नायब तहसीलदार व नौ पटवारियों का यहां से तबादला हुआ है। वहीं यहां एक नायब तहसीलदार व पांच पटवारी को लगाया गया है।
पढें खबर विस्तार से:-
नायब तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ के पद पर प्रभात कुमार शर्मा को श्रीगंगानगर से यहां लगाया गया है। वहीं यहां पटवारी बलराम जाट बारां से जेतासर श्रीडूंगरगढ़ आए है। गैना देवी बाड़मेर से तहसील श्रीडूंगरगढ़, पवन सिद्ध अलवर से धनेरू, बीरबल राम तर्ड अजमेर से श्रीडूंगरगढ़, संगीता कुमारी को टोडाभीम करौली से श्रीडूंगरगढ भेजा गया है।


