July 10, 2026
IMG-20260710-WA0016

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2026। क्षेत्र में एक पुरुष और एक महिला ने एकसाथ फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है।

पढें खबर विस्तार से:- क्षेत्र के गांव लिखमीसर दिखनादा की रोही में एक खेजड़ी के पेड़ से दो शव लटके मिले है। लिखमीसर दिखनादा से राजेडू मार्ग पर स्थित एक गोशाला के सामने सड़क किनारे पेड़ पर एक ही चुन्नी से फंदा बनाकर दोनों शव लटके है। घटना की सूचना शेरुणा पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गयी है, वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों की पहचान नहीं हुई है।