July 9, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा समय समय पर शहर में सार्थक आयोजन करवाए जाते है, जो उपयोगी व प्रेरणीय होते है। इसी क्रम में कल 10 जुलाई, शुक्रवार शाम 5 बजे संत कंवरराम भवन, सिन्धी कालोनी में सभी अभिभावकों, शिक्षक वर्ग व बच्चों के लिए उपयोगी कार्यशाला “मंथन” का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों के भविष्य को बचाने और संवारने पर सार्थक व अति-उपयोगी चर्चा होगी।
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा ‘ बच्चों के केरीयर निर्माण में अभिभावकों की भूमिका’और ‘मोबाइल के एडिक्शन से बच्चों को कैसे बचाएं ?’ विषयों पर सारगर्भित व्यक्तव्य दिया जाएगा। कार्यशाला में किशोर व युवा बच्चे, उनके अभिभावक, स्कूलों के स्टाफ सदस्य, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, शिक्षकगण शामिल हो सकेंगे। दोनों विषयों पर विषय के विशेषज्ञों से अभिभावक अपनी जिज्ञासाओं के प्रश्न भी पूछ सकेंगे, जिनके उत्तरों की तलाश वे कर रहें है।
कार्यशाला के बाद समारोह के दूसरे चरण में मंच से अतिथियों के हाथों श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रकाशित किशोर व युवा बच्चों को केंद्र में रखते हुए विभिन्न उपयोगी आलेख व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के श्रेष्ठ स्कूलों की जानकारी लिए स्कूल पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। टाइम्स टीम द्वारा क्षेत्र के सभी अभिभावकों, जागरूक नागरिकों से कार्यशाला में शामिल होकर इसका लाभ लेने का आग्रह किया गया है। जिससे वे केवल अपने बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि परिवार व आस पास के बच्चों के लिए उपयोगी हो सकें।