






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2026। 12वीं कक्षा के एक छात्र पर 11वीं की कक्षा की नाबालिग छात्रा को नगदी व गहनों के साथ ले जाने के आरोप में मामला थाने में दर्ज हुआ है।
पढ़ें खबर विस्तार से:-
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आड़सर से आए परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उसकी भतीजी स्कूल के लिए तैयार होकर यूनिफार्म में घर से गई। उन्हें स्कूल से 16 वर्षीय छात्रा के स्कूल नहीं आने की सूचना मिली। परिजनों ने नाबालिग की तलाश के प्रयास किए परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। नाबालिग अपने घर से 50 हजार नगदी व सोने की अंगूठी व कानों के झूमर साथ ले गई है। वहीं 12 वीं का छात्र सोनू भी मंगलवार सुबह से गायब है। परिजनों ने छात्र पर नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस से युवती को ढूंढ कर उनके सुपुर्द करने की मांग की। पुलिस एएसआई आवड़दान ने मामले की जांच शुरू कर दी।


