






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2026। क्षेत्र के एक खेत बनी ढाणी में पानी की कुंड में डूबने से एक 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।
पढ़ें खबर विस्तार से:-
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव नोसरिया की रोही में 31 वर्षीय परमाराम पुत्र टीकूराम जाट की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर परमा पानी की कुंड से पानी निकाल रहा था। तभी अचानक उसका पांव फिसल गया और युवक पानी में गिर गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा मंगलवार शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एएसआई आवड़दान को दी है।


