July 7, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2026। ग्राम पंचायत बाडेला में मंगलवार को ग्राम सेवा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। पशुपालन विभाग ने पुशपालकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई तथा पात्र पशुओं का निःशुल्क पंजीकरण कर बीमा पॉलिसी जारी करते हुए डॉ मोहममद गुलजार, डॉ सुनील बोघिया ने पशुपालकों की बीमा पॉलिसी वितरित की। गांव के बजरंगलाल ज्याणी की गाय की असामयिक मृत्यु हो जाने पर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ दिया गया। ज्याणी को 36 हजार रूपए बीमा राशि शिविर में सौंप दी गई। शिविर में चैना देवी व चुकी देवी की गाय का पंजीकरण किया वहीं पशु के दूध के अनुसार बीमा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किया गया। वहीं गीतादेवी, ढाका देवी, गोमती देवी ने योजना के लिए सरकार का आभार जताया। पशुधन निरीक्षक आदूराम सियाग ने बताया कि बड़ी संख्या में छोटे बड़े पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। पशुओं को कृमिनाशक दवाइयां पिलाई गई, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार व रोगों की रोकथाम में सहायता मिल सकेगी। वहीं शिविर में विद्युत विभाग को 17 परिवादें प्राप्त हुई। चिकित्सा विभाग ने 80 पुरूषों व 78 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। कृषि विभाग ने 30 किसानों के तारबंदी, फव्वारा, कृषि यंत्र इत्यादि विभिन्न योजनओं में आवेदन लिए।