






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2026। शुक्रवार शाम को बीदासर रोड़ पर रेलवे फाटक के पास स्थित आरके कॉलोनी में रहने वाले दो पडौसी आपस में भिड गए एवं दोनों में जम कर मारपीट हुई। दोनो पक्षों की और से श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर परस्पर मामले दर्ज करवाए गए है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि पहला मामला श्रवण कुमार जाट ने अपने पडौसी गंगाराम ओड उसके बेटे कैलाश ओड नंदू, शोभा, चंदा, मंजू, फूला, जशोदा आदि के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। श्रवण जाट ने आरोपियों पर नाजायज रूप से घर में घुसने, परिवादी एवं उसकी पत्नी के साथ चौसांगी, कुल्हाड़ी, लाठियों से मारपीट करने, पत्नी की लज्जा भंग करने एवं गहने छीन कर ले जाने के आरोप लगाए है। दूसरा मामला कैलाश ओड ने श्रवण जाट एवं उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज करवाया है। कैलाश ने आरोपियों पर अपने मां बाप के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट करने, गहने छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनो पक्षों की परिवाद पर परस्पर मामले दर्ज कर लिए है एवं दोनों मामलों की जांच एएसआई गजेन्द्र सिंह को दी गई है।




