July 4, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक युवक ने अपने ही गांव के एक युवक के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धनेरू निवासी पवन कुमार पुत्र ओमप्रकाश ब्राह्मण ने इसी गांव के सांवरमल पुत्र मोहनलाल ब्राह्मण के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 27 जुन को रात करीब 8 बजे उसने आरोपी की दुकान के बाहर ऊंचा चैंबर बना रखा है जिसमें उसकी गाड़ी नीचे से अड़ गई। परिवादी ने आरोपी को इसे थोड़ा नीचे करवाने की बात कही इसी से नाराज होकर आरोपी ने हाथ में लाठी लेकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसका हाथ तोड़ दिया। आरोपी ने गंदी गंदी गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसके गले से सोने की चैन तोड़कर जेब से नगदी 2000 रूपए निकाल लिए। आस पास के लोग एकत्र हो गए और दयाल नायक उसे छुड़वाने लगा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल धमेंद्र को दी है।