








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2026। क्षेत्र के एक सरकारी शिक्षक मंगलवार सुबह अपने कमरे में पंखे से रस्सी से झूलते हुए मिला। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है। एएसआई महेश कुमार ढाका पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे है। वहीं बीकानेर से परिजन भी पहुंच गए है।
क्षेत्र के गांव उदरासर में उपस्वास्थ्य केंद्र में बने कमरे में रहने वाले वैद्य मघाराम राउमावि के सेवारत शिक्षक 48 वर्षीय गणेश प्रकाश जोहिया का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला है। प्रथमदृष्टया जोहिया ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। वहीं परिजनों के पहुंचने पर शव को नीचे उतारा जा रह है। परिजनों के रिपोर्ट देने के बाद पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।





