








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। रविवार सुबह से ही गर्मी व चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है।
पसीने से लथपथ मेहनतकश लोग आज दोपहर में पस्त नजर आने लगे है। रविवार को दोपहर करीब 2 बजे गांव बिग्गाबास रामसरा से अपने खेत की ओर बाइक पर जा रहें पुर्णाराम चक्कर आने से सड़क पर गिर पड़े। गर्मी से गश खाकर गिरे सवार को चोटें भी आई। गरीब सेवा संस्थान की एंबुलेंस में चोटिल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मेडिकल टीम ने उनका उपचार किया।
गर्मी में पानी पीकर ही घर से निकले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल के प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिक एहतिहात बरतें। घर से निकलने से पहले पर्याप्त पानी पीकर ही बाहर जाएं। इससे लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है। वहीं सिर भी ढका हुआ रखें।



