June 28, 2026
WhatsApp Image 2026-06-28 at 20.12.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। अन्तर्राष्ट्रीय योगसना प्रतियोगिता 2026 में दो गोल्ड मैडल विजेता श्रीडूंगरगढ़ बेटी आर्यांशी स्वामी का क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था नागरिक विकास परिषद ने रविवार शाम को अभिनंदन किया। कार्यक्रम में आर्यांशी का साफा शॉल व फूलमाला से स्वागत करते हुए अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने संस्था के सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। चौरड़िया ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवशाली उपलब्धि बताते हुए आर्यांशी को बधाई दी। मंचासीन अतिथि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार सेवारत एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य ने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए मौका देने व उनका सहयोग करने का आह्वान सभी से किया। आर्य ने योग खिलाड़ी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी कड़ी मेहनत व अनुशासित जीवन को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणीय बताया। मंचासीन संस्था सरंक्षक ओमप्रकाश स्वामी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मंच पर तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा, समाजसेवी रामदेव बोहरा, साहित्यकार श्याम महर्षि, मंत्री विजयराज सेवग उपस्थित रहें।

आर्यांशी ने अपने गुरूकुल की शिक्षा दिक्षा व परिवार के सहयोग से ये उपलब्धि हासिल करने की बात कही। योग खिलाड़ी ने परिषद सदस्यों का आभार जताया। सभी अतिथियों ने इसे क्षेत्र को गौरवान्वित करने के लिए आर्यांशी की उपलब्धि की सराहना करते हुए शुभकामनांए दी। परिषद सदस्यों ने 21 हजार रूपए की पुरस्कार राशि का चैक खिलाड़ी को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन संस्था सदस्य केएल जैन ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख, उपजिला अस्पताल के प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी, पूर्व प्रभारी डॉ एसके बिहाणी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, श्रवणकुमार सिंधी, पूर्णमल स्वामी, ललित बाहेती, जगदीश स्वामी, बालकिशन पांडिया, रमेश बिहाणी, सत्यनारायण स्वामी, विमल भाटी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, शूरवीर मोदी, पांचीलाल सिंघी, प्रेमप्रकाश कुंडलिया, रामचंद्र राठी, जितेंद्र भोजक, रजनीश सैनी, शिक्षाविद हरिप्रसाद शर्मा, राज सर, शिव तावणियां, इंद्रचंद तापड़िया, नंदकिशोर स्वामी, अशोक बैद, किशोर मारू, रमेश प्रजापत, कन्हैयालाल स्वामी, योग शिक्षक ओमप्रकाश भुंवाल, हंसराज माली, भंवरलाल भोजक, कालू सिंधी, परमेश्वर स्वामी, बजरंग सेवग, मनीष नौलखा, राधेश्याम तापड़िया, नानूराम कुचेरिया, सत्यदीप सेवग, पत्रकार संजय पारीक, शुभकरण पारीक, गोपाल राठी, सुरेश भादानी सहित बड़ी संख्या में मौजिज लोग शामिल हुए व आर्यांशी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आर्यांशी स्वामी का परिषद की ओर से मंचासीन अतिथियों ने सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख सहित टीम ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंचासीन अतिथि व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार सेवारत एडवोकेट आर्य ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के मौजिज लोग शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई ने आर्यांशी का सम्मान करते हुए बधाई दी।