June 21, 2026
WhatsApp Image 2026-06-21 at 17.54.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2026। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा PRE D.EL.ED. (BSTC) 2026 की प्रथम कॉलेज अलॉटमेंट सूची जारी कर दी गई है। सूची जारी होने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ की भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम फहराया है। एकेडमी के 16 विद्यार्थियों को प्रथम सूची में कॉलेज अलॉटमेंट प्राप्त हुई है, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है। एकेडमी निदेशक केआर फौजी ने बताया कि विद्यार्थियों की इस सफलता ने संस्थान की गुणवत्ता और बेहतर मार्गदर्शन को साबित किया है।
कल होगा सम्मान समारोह
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सोमवार सुबह 10 बजे भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा तथा उन्हें आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी। इस अवसर पर अभिभावक, शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
लगातार श्रेष्ठ परिणाम, कल शुरू होगा नया बैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बेहतर परिणाम दे रही है। संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नियमित टेस्ट सीरीज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। वर्तमान में एकेडमी में एसएससी जीडी, आर्मी अग्निवीर, दिल्ली पुलिस, रेलवे ग्रुप-डी, रीट, सीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष बैच संचालित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उठा रहे हैं। इस बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सीईटी सीनियर सेकेंडरी (10+2) स्तर की परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 तथा सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। इन परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में सोमवार से सीईटी का नया बैच प्रारंभ किया जाएगा। संस्थान प्रबंधन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश लेकर व्यवस्थित तैयारी शुरू करने का आह्वान किया है। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है और आने वाले समय में भी बेहतर परिणाम देकर क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।