June 21, 2026
WhatsApp Image 2026-06-21 at 17.22.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2026। रविवार को बीकानेर स्थित आनंद निकेतन भवन में नायक भील समाज की जिले की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास, संगठन को मजबूत बनाने एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम नायक ने संगठन को मजबूत बनाने व समाज हित में कार्य करने का संकल्प सदस्यों को दिलवाया। इस दौरान वीर एकलव्य टीम युवा विकास समिति (नायक भील समाज) की श्रीडूंगरगढ़ कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनीष नायक (टेऊ, सुडसर) को दी गई व सचिव एवं मीडिया प्रभारी के पद पर मुखराम नायक (दुलचासर) को दायित्व दिया गया। उपाध्यक्ष पद पर परमेश्वर नायक (दूसारणा), संगठन प्रभारी नौरंगाराम नायक (बेनीसर), सहसचिव जोधाराम नायक (बांधनू) को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक किशन चिरंगिया, युवा नेता सीताराम नायक तथा समाजसेवी एवं भामाशाह जवानाराम नायक सहित समाज के अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज बंधुओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास में सहयोगी बनने की बात कही। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी समाज के उत्थान, शिक्षा, युवा विकास एवं सामाजिक एकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा जताया।