







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2026। क्षेत्र में पानी की डिग्गी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। पुलिस एएसआई सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को पानी से निकलवाया और श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरदेसर चोटियान की रोही में अपने पड़ोस के खेत में बनी डिग्गी में डूबने से 60 वर्षीय मोहनलाल पुत्र उदाराम जाट की मृत्यु हो गयी है। बुजुर्ग रात को खाना खाकर सोया था और सुबह घर में नहीं मिला तो परिजनों के तलाश करने पर उसका शव पड़ोस के खेत में बनी डिग्गी में तैरता मिला। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों द्वारा पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद पल पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।



