June 13, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2026। अपना फोन घर पर ही छोड़ कर रात को एक युवक घर से निकल गया और उसके परेशान पिता ने पुलिस व क्षेत्रवासियों से युवक की तलाश में मदद करने की गुहार लगाई है।
बाडेला निवासी किशनाराम जाट ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसका 28 वर्षीय बेटा मुखराम 8 जून की रात करीब सवा दस बजे घर पर खाना खाकर सोया था। उसकी माँ व बहन घर पर ही थे। 9 जून की सुबह पांच बजे उसकी पत्नी ने उसे बताया कि मुखराम घर पर नहीं है। चार दिन से परिवार जन उसकी तलाश कर रहें है परंतु उसका कुछ पता नहीं चला है। परेशान पिता ने पुलिस थाने में गुहार लगाते हुए क्षेत्रवासियों से भी मदद करने की अपील की है। पिता ने युवक के बारे में किसी को भी कोई जानकारी होने पर उन्हें 8290811320 नबंर पर सूचना देने की बात कही है।