June 11, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2026। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में विस्फोटक के खिलाफ एक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर करीब 1 लाख से अधिक के पटाखे जब्त किए।
एसआई राजेंद्र कुमार ने कि मुख्य बाजार में बाबा शूज हाऊस में बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने के खिलाफ कार्रवाई की गई। दुकानदार हड़मान नाथ सिद्ध निवासी आड़सर बास, हाल निवासी देवनारायण कॉलोनी को तीन बोरे पटाखे के साथ गिरफ्तार किया। ये पटाखे ब्याह शादी में छोड़ने वाले बड़े पटाखे थे। इनकी बाजार कीमत अनुमानित एक लाख से अधिक की है व एमआरपी इन पर तीन लाख से अधिक की है। पुलिस ने भारतीय विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को दी है। आरोपी को बुधवार को ही कोर्ट में पेश कर जमानत दे दी गई।

ये पटाखे जब्त किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्रवाई में पुलिस ने दुकान से एक पैकेट ग्लेडिएटर, अवतार 50 के दो पैकेट, पॅवर का एक पैक, मैरिडियन के नौ पैकेट, प्यारों ब्लूम के दो पैकेट, आयरन मैन के एक पैकेट, जैक एंड जिल के एक पैकेट, टाय स्टोरी के दो पैकेट, ब्रूसली के तीन पैकेट, सिंगापुर का एक पैकेट, मेहा व दिलखुश का एक पैकेट, 12 मंकी के पांच पैकेट, सन एक्लाइन्य का पैकेट, मिंग डायनेस्टी के आठ पैकेट, ब्ल्यू आई का एक पैकेट, स्फायर का दो पैकेट, ब्लयू हैवेन के एक पैकेट, बधाई के 11 पैकेट, किंग एंड कोंग के दो पैकेट, मार्सल ब्लैक दो पैकेट, सुपर स्टार का एक पैकेट, एवैनजर्स स्पेशल का एक पैकेट, 7 शॉट का एक पैकेट, स्पैंटा शॉट के दो पैकेट, जॉय इन्जॉय के एक पैकेट, स्टार इगनीटर का एक पैकेट, प्लेनेट का एक पैकेट, अर्थ का एक पैकेट पटाखों के छोटे व बड़े पैकेट पटाखे जब्त किए। इनकी बाजार कीमत एक लाख से अधिक है और एमआरपी रेट तीन लाख से अधिक की है।