June 8, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने रविवार को तीन अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अरेस्ट कर थाने पहुंचाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई भगवानाराम ने हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अवैध शराब के 38 पव्वे जब्त कर आरोपी युवक 43 वर्षीय बीजूसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंप दी है।
एएसआई महेश कुमार ने प्रताप बस्ती में एक स्कूल के पास 40 अवैध शराब जब्त करते हुए आरोपी युवक 34 वर्षीय सागरमल सोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को दी है।
पुलिस एएसआई गजेंद्र सिंह ने सरकारी कॉलेज के पास तेज आवाज में गाने बजाने और समझाईश करने पर भी नहीं मानने पर आड़सर बास निवासी किशननाथ को पकड़ कर थाने पहुंचाया।