






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2026। गुरूवार रात हुई अच्छी बरसात के बाद पूरे अंचल के खेत खलिहानों में हलचल शुरू हो गई और रोही में रौनक छा गई है। वहीं शुक्रवार शाम को गांव लोढ़ेरा, गुसाईंसर बड़ा सहित आस पास के गांवो में तेज हवाओं के साथ तूफानी बरसात हुई है। गांव लोढ़ेरा में गलियों में पानी भर गया है। वहीं गांव समंदसर, मणकरासर व सेरूणा में अच्छी बरसात हो रही है। गांव तोलियासर व जेतासर में भी ठंडी हवाओं के साथ हल्की बरसात हुई। श्रीडूंगरगढ़ शहर व आस पास में भी ठंडी हवाओं के साथ अच्छी बरसात हुई है। शहर की गलियों में पानी भर गया है और मुख्य बाजार के हालात बिगड़े हुए है।












