






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2026। पर्यावरण दिवस पर बीती रात बादल मेहरबान रहें और पूरे अंचल में जमकर बरसात हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार रात क्षेत्र में 75 एमएम बरसात हुई है। प्री मानसून की बरसात ने श्रीडूंगरगढ़ में भारी अव्यवस्थाएं करते हुए हुए पालिका की प्री तैयारी की पोल भी खोल दी। हालांकि निचले स्थानों पर प्रतिवर्ष की भांति पानी भर गया परंतु मुख्य बाजार में फैले कीचड ने लोगों को खूब परेशान किया है।
75 एमएम बारिश याने के 30 आंग्ल बारिश से उपजिला अस्पताल, पोस्ट ऑफिस व एसबीआई बैंक की गली, मोमासर बास, बिग्गाबास व आडसर बास की अनेक गलियों में पानी पानी हो गया। अस्पताल में भर्ती मरीज व परिजन खासे परेशान हुए। नेशनल हाईवे पर हनुमान धोरा के सामने पानी भरा है, जैसलसर रोड पर भरे पानी से आवागमन ही मुश्किल हो गया है। लोगों के घरों में घुसे पानी को पालिका कार्मिकों ने कड़ी मशक्कत से निकाला। आडसर बास के वार्ड 32 में शैतानसिंह राजपूत के घर में घुसे पानी के 17 टैंकर पानी कार्मिकों ने निकाला।
भाजपा शहर अध्यक्ष ने प्रशासन से की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात शहर में भारी बरसात हुई जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। शहर के हालातों पर संज्ञान लेते हुए भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार एवं ईओ नगरपालिका श्रीवर्धन शर्मा से फोन पर वार्ता कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने रात को जरूरी कार्मिकों की ड्यूटी लगाने की बात कही और बरसात को देखते हुए जलभराव संभावित एवं चिन्हित क्षेत्रों में पालिका के संसाधनों और कर्मचारियों को तुरंत भेजकर पानी निकासी की प्रभावी व्यवस्था की मांग की। शहर के हाल हुए बेहाल, देखें वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/1DAtVDw6SC/








