July 21, 2026
IMG-20260605-WA0014

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2026। शुक्रवार सुबह सुबह क्षेत्र वासियों के लिए तीसरी बड़ी खबर भी देर रात 3 बजे हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना की आई है। हाइवे पर बेनीसर व हेमासर के बीच बीकानेर की ओर जा रहें एक ट्रक अपने से आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। पीछे की ट्रक का चालक घायल हो गया और उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के ड्यूटी ऑफिसर देवाराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और लखासर टोल की क्रेन बुलवाकर ट्रकों को सड़क से हटवा गया और रास्ता क्लियर करवाया गया।