July 21, 2026
WhatsApp Image 2026-03-08 at 13.03.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2026। कालू बास में 2002 से गौसेवा के लिए संकल्पित जीवदया गौशाला समिति में अनेक दानदाता अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दे रहें है।
इसी क्रम में रविवार को नागपुर प्रवासी व श्रीडूंगरगढ़, आड़सर बास निवासी श्रीगोपाल राठी ने गौशाला का अवलोकन किया। गौशाला समिति के संतोष कुमार सोनी ने उन्हें गौ दान लेने की परंपरा के बारे में जानकारी दी। सोनी ने बताया कि एक गाय दोन लेने पर उसका वार्षिक खर्च 11 हजार रूपए गौशाला में देना होता है। इस पर रामंचद्र राठी की प्रेरणा से प्रवासी श्रीगोपाल राठी ने 11 गाय आजीवन गोद ली और प्रतिवर्ष 1,21,000 की उनकी खर्च राशि देने की स्वीकृति दी। गौशाला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, मंत्री शिवरतन सोमाणी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, शिवभगवान मालपाणी, रामावतार मूंधड़ा, संतोष कुमार सोनी, नरेश गिरी ने दानदाता राठी की इस पहल को प्रेरणीय बताते हुए आभार जताया। सभी ने दानदाता द्वारा गौसेवा का दायित्व सहयोगी बनकर उठाने की सराहना की। राठी ने पूरी गौशाला का अवलोकन किया व समिति सदस्यों ने उन्हें गौशाला के विषय में विभिन्न जानकारियां दी।