July 22, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर थाने के सामने अपनी टैक्सी में तेज आवाज में गाने बजाना टैक्सी चालक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया एवं उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया। हैडकांस्टेबल भगवानाराम ने कार्रवाही करते हुए टैक्सी चालक गांव सातलेरां निवासी 28 वर्षीय युवक धन्नाराम ब्राह्मण को गिरफ्तार किया एवं टेप भी जब्त कर ली है।