September 10, 2026
WhatsApp Image 2025-02-07 at 21.22.20

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2025। शुक्रवार को लगातार पांचवे हादसे का हाहाकार क्षेत्र में मच गया है। गांव बाना के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास एक कैंपर को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर ऐसी जबरदस्त थी की कैंपर उछल कर पास के खेत में जा गिरी। कैंपर सवार एक जना गंभीर घायल हो गया है। कैंपर व ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। जिसे आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। घायल बाना निवासी रामनिवास को बीकानेर रैफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि कैंपर में सवार अन्य दो जनें सुरक्षित है। विदित रहें शुक्रवार को एक के बाद एक क्षेत्र पांच हादसे हुए है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।