July 21, 2026
IMG-20241205-WA0008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2024। अलसुबह करीब 6 बजे हाइवे पर दो ट्रक आपस मे टकरा गए जिनमे एक जना गम्भीर रूप से घायल हुए है। दोनों ट्रक बीकानेर की ओर जा रहे थे। एक ट्रक बीकानेर नम्बर व एक ट्रक पंजाब नम्बर का है। पंजाब नम्बर ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। जिसमें घायल अमृतसर निवासी ट्रक खल्लासी युवक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया। ट्रक के ड्राइवर को मामूली चोटें आई है जबकि ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल भगवानाराम दल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह हाइवे पर वाटर सप्लाई कार्यालय के सामने टकराये दो ट्रक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक ट्रक ने पीछे से मारी दूसरे को टक्कर।