July 22, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितम्बर 2020। रविवार की शाम को सात बजे से आठ बजे के बीच में लगातार हुए हादसों से क्षेत्र में खलबली मच गई है। नेशनल हाईवे पर सातलेरां गांव के पास दो कारों द्वारा अलग अलग टक्कर में तीन गायों की मृत्यु होने के बाद गांव जैतासर स्टैण्ड पर के पास बोलेरो गाडी ऊंट की टक्कर हो गई। टक्कर में बोलोरो गाडी में भी टूट फुट आई है लेकिन ऊंट की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना में भी बोलेरो सवार किसी व्यक्ति को चोटें नहीं आई लेकिन ऊंट को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। मौके पर एएसआई बीरबलराम की अगुवाई में पुलिस भी पहुंच चुकी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली रोड पर ऊंट को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार रात हुए हादसे दर हादसे, एक ओर अनबोल जीव की हुई मौत।