July 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2024। कस्बे में पांच महिलाओं की एक टोली द्वारा शनिवार को एक घर में घुसकर बाखल में रखा सामान चोरी कर ले जाने की वारदात सामने आई है। ये टोली भीख मांगने का नाटक करते हुए गलीयों व घरों के आगे घुम रही है। दोपहर को कस्बे के वार्ड 3 के निवासी केशु भाटी के घर ये औरतें भीख मांगने आई। उनसे बहस नहीं करने की बात को लेकर घर की महिला घर के अंदर चली गई। वहीं बाखल में रखा एक पीतल का कुंडा व उसमें रखे नए बेस की दो जोड़ियां इन औरतों घर में घुसकर उठाई और वहां से दौड़ गई। निहायत साधारण परिवार को करीब 10 हजार का चुना लग गया जिससे परिवार काफी मायूस हुआ। घटना सामने के घर में लगे कैमरे में भी कैद हो गई। आप भी देखें पूरा वीडियो और स्वयं सावधान होकर अपने आस पास के लोगों को भी सावधान करें। देखें वीडियो-  https://fb.watch/s-RkjZtBPZ/