June 4, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2024। 16 वर्षीय नाबालिग युवती को अनेक शहरों के होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करने के एक आरोपी को थानाधिकारी इंद्रकुमार ने गिरफ्तार कर लिया है। इंद्रकुमार ने बताया की बुधवार को आडसर बास निवासी मनोज राणा पुत्र श्योकरन राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है व मामले की जांच की जा रही है। युवती ने अपने पिता के घर से गहने व 6 लाख रुपए नगदी लेने का आरोप भी युवक पर लगाया था।