July 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2024। स्प्रे की चपेट में आने से क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई है। लिखमादेसर निवासी रिद्दु देवी पत्नी तारुराम मेघवाल की 4 जनवरी को खेत में स्प्रे करने के दौरान श्वांस में उसका असर हो जाने पर तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान महिला की शुक्रवार को मौत हो गयी है। मृतका के बेटे रूघाराम ने मर्ग दर्ज करवाई व पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।